DTP का बड़ा एक्शन ! फाजिलपुर में करोड़ों की लागत से बने फ्लैट और पीजी सील, 7 इमारतें डीटीपी के निशाने पर

DTP विभाग ने मंगलवार को फाजिलपुर झाड़सा और सेक्टर 72 एरिया में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । इस दौरान डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की एन्फोर्समेंट टीम ने राजस्व क्षेत्र में बनी पांच पांच मंजिला की कई इमारतों को सील कर दिया । इन इमारतों में पीजी और किराए के फ्लैट चलाए जा रहे थे ।
एक निर्माणाधीन इमारत भी ध्वस्त
डीटीपी एन्फोर्समेंट अधिकारी अमित मधोलिया ने बताया कि फाजिलपुर झाड़सा और सेक्टर 72 एरिया में बिना अनुमति अवैध तरीके से पांच पांच मंजिला इमारतें बना ली गई और इनमें अवैध रुप से पीजी और फ्लैट चलाए जा रहे हैं जिन पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया ।
डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया कि इस इलाके में बनाई गईं 7 इमारतों को सील कर दिया गया है । ये सभी इमारतें पांच पांच मंजिल की बनाई गई थी और इनमें फ्लैट किराए पर दिए हुए हैं, और कई इमारतों में पीजी चलाए जा रहे थे ।
अमित मधोलिया ने बताया कि गुरुग्राम में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । गुरुग्राम के किसी भी कोने में राजस्व क्षेत्र में बनाए गए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।
