DTP Action: गुरुग्राम में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, वीटा बूथ और सोहना की कॉलोनी ध्वस्त  

लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में भी कार्रवाई वहीं, सेक्टर-50 के अधिकार क्षेत्र में आने वाली लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों, साउथ सिटी-2 और मेफील्ड गार्डन में भी अतिक्रमण हटाए गए।

DTP Action: गुरुग्राम में अवैध निर्माणों के खिलाफ आज दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस बल की मदद से सोहना और सेक्टर-50 थाना क्षेत्रों में चलाए गए इन अभियानों में कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया और एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

सोहना में तीन एकड़ की अवैध कॉलोनी ध्वस्त सोहना के शहरी क्षेत्र में तीन एकड़ में फैली एक अनधिकृत कॉलोनी को पूरी तरह से हटा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान, 12 डीपीसी (नींव), 4 चारदीवारी और कॉलोनी में बिछी पूरी कच्ची सड़क को JCB की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य सोहना में अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों पर शिकंजा कसना है।

लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में भी कार्रवाई वहीं, सेक्टर-50 के अधिकार क्षेत्र में आने वाली लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों, साउथ सिटी-2 और मेफील्ड गार्डन में भी अतिक्रमण हटाए गए।

साउथ सिटी

फ्रेस्को अपार्टमेंट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास बने एक वीटा बूथ द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

मेफील्ड गार्डन

मेफील्ड गार्डन में एक इमारत की छत पर किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

जिला प्रशासन और पुलिस के इस संयुक्त अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button