Double Murder: गुरुग्राम में डबल मर्डर से मची सनसनी, सिक्योरिटी ऑफिसर ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट

देर रात हुई वारदात से इलाके में फैला सन्नाटा, पारिवारिक विवाद के चलते खौफनाक कदम उठाने की आशंका

Double Murder : साइबर सिटी गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Double Murder : क्या है पूरा मामला?

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय आशा और उनके 25 वर्षीय बेटे प्रशांत के रूप में हुई है। आरोपी अनिल, जो पेशे से एक सिक्योरिटी ऑफिसर है, ने आधी रात के बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आशा एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं। गोली लगने से मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Double Murder : पुलिस को देर रात मिली थी सूचना

इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम न्यूज़ से विशेष बातचीत करते हुए सेक्टर-5 थाना प्रभारी (SHO) ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना रविवार रात लगभग 12 बजकर 03 मिनट पर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

Double Murder : ‘आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगी वजह’

प्राथमिक जांच के बारे में जानकारी देते हुए SHO ने कहा कि अभी तक की जांच में मामला पूरी तरह से पारिवारिक विवाद का लग रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, यह आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button