DHBVN Update : बिना बताए छुट्टी पर जाने वाले बिजली कर्मियों का अब होगा ‘पक्का इलाज’, MD विक्रम सिंह ने कसी नकेल

अब छुट्टी से 15 दिन पहले देना होगा आवेदन, नियमों की अनदेखी करने पर सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी।

DHBVN Update : दक्षिण और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में अब बिना अनुमति के गायब रहने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। प्रबंध निदेशक (MD) विक्रम सिंह ने निगम की कार्यप्रणाली को सुधारने और अनुशासन बनाए रखने के लिए बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के मुताबिक, अब किसी भी कर्मचारी को अवकाश पर जाने से कम से कम 15 दिन पहले अपने कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी को आवेदन देना अनिवार्य होगा।

क्यों उठानी पड़ी इतनी सख्ती?

निगम प्रबंधन के ध्यान में आया है कि कई कर्मचारी छुट्टी स्वीकृत होने का इंतजार किए बिना ही काम छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो आवेदन भी समय पर नहीं दिया जाता। इस लापरवाही का सीधा असर जनता की सेवाओं और अन्य कर्मचारियों पर पड़ता है, क्योंकि उन पर अचानक अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ जाता है। इसी ‘शॉर्टकट’ प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रबंधन ने यह कड़ा कदम उठाया है।


नियम तोड़ा तो होगी सीधी कार्रवाई

निगम के प्रवक्ता संजय चुघ ने साफ किया है कि भविष्य में यदि कोई भी कर्मचारी इस निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ निगम के नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब “मर्जी से आना और मर्जी से जाना” बिजली निगम में नहीं चलेगा।

अधिकारियों को कड़े अनुपालन के निर्देश

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की मंजूरी के बाद, मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, मुख्य अभियंताओं (CEs), अधीक्षण अभियंताओं (SEs) और कार्यकारी अभियंताओं (XENs) को आदेश भेज दिए गए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि वे अपने अधीन आने वाले कर्मचारियों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button