Power Cut : शनिवार को गुरुग्राम के दस इलाकों में बत्ती गुल रहेगी, DHBVN ने जारी किया नोटिस

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर 4 के टी-2 ट्रांसफॉर्मर (66/11 केवी) में OLTC ऑयल के डी-हाइड्रेशन का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी रखरखाव से भविष्य में होने वाले बड़े फॉल्ट और बिजली की ट्रिपिंग को रोकने में मदद मिलेगी।

Power Cut : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने शनिवार को शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की है। सेक्टर 4 स्थित 66 केवी सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर 4 के टी-2 ट्रांसफॉर्मर (66/11 केवी) में OLTC ऑयल के डी-हाइड्रेशन का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी रखरखाव से भविष्य में होने वाले बड़े फॉल्ट और बिजली की ट्रिपिंग को रोकने में मदद मिलेगी। (DHBVN Power Cut)

इस शटडाउन के कारण न्यू कॉलोनी और सेक्टर 5 उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 11 फीडरों की बिजली गुल रहेगी। प्रभावित इलाकों में प्रमुख हैं। इनमें दयानंद कॉलोनी , गुडगांव गांव, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6, अर्बन एस्टेट, दौलताबाद फ्लाईओवर, दयाल मार्केट , जिमखाना गोदरेज हैबिटेट और मैजिक इंफो में बाधित रहेगी। (DHBVN Power Cut)

बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे शनिवार सुबह 10 बजे से पहले अपने पानी की मोटर चलाने और मोबाइल/लैपटॉप चार्ज करने जैसे आवश्यक कार्य निपटा लें। विभाग द्वारा कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। DHBVN Power Cut

गुरुग्राम में 10 फरवरी को सार्वजनिक सुनवाई

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की एआरआर (वार्षिक राजस्व आवश्यकता) याचिका संख्या 95/2025 पर उपभोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों से सुझाव और टिप्पणियां प्राप्त करने हेतु सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की जाएगी।

एचईआरसी के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा तथा सदस्य मुकेश गर्ग और शिव कुमार 10 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे पावर ग्रिड, गुरुग्राम के एमपी हॉल में सार्वजनिक जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 की प्रस्तावित एआरआर के संबंध में बिजली उपभोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों की आपत्तियाँ भी दर्ज की जाएंगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!