Delhi NCR Weather: दिल्ली वालों हो जाओ खुश, आज से हो जाएगी उमस की छुट्टी, इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update: दिल्ली NCR में बादल बरस तो रहे हैं, परंतु मानसून के हिसाब से बारिश नहीं हो रही। बादलवाही से लोग खुश होते हैं कि आज तो बारिश होगी पर सारा दिन बादल छाए रहते हैं बारिश होती ही नहीं। हाँ पर दिल्ली के कई इलाकों में बादल बरस रहे हैं।

Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में बादल बरस तो रहे हैं, परंतु मानसून के हिसाब से बारिश नहीं हो रही। बादलवाही से लोग खुश होते हैं कि आज तो बारिश होगी पर सारा दिन बादल छाए रहते हैं बारिश होती ही नहीं। हाँ पर दिल्ली के कई इलाकों में बादल बरस रहे हैं।

लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली के लोग इन दिनों उमस से काफी जूझ रहे हैं। बारिश होने पर कुछ देर के लिए उमस से राहत मिलती है। उसके बाद फिर से चिपचिपी गर्मी शुरू हो जाती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है।

आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

गुरुवार को भी दिल्ली में बारिश और आंधी के आसार हैं। लेकिन कोई चेतावनी नहीं दी गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में 14 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। लेकिन अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 14 जुलाई के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल दिल्ली में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। Delhi NCR Weather

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!