Delhi Weather: दिल्ली का बदला मौसम, दो दिन के लिए बरसात के साथ आंधी का भी अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा वेदर

मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार और सोमवार को राजधानी में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, शनिवार को दिनभर बादलों और सूरज की लुकाछिपी चलती रही।

Delhi NCR Weather: मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार और सोमवार को राजधानी में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, शनिवार को दिनभर बादलों और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। भीषण गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।

दोपहर में घने बादल छाए रहे, लेकिन कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश हुई। शाम 5.30 बजे तक 001.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। विज्ञापन मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। रविवार और सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं। हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रह सकता है। पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रह सकता है

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे रविवार और सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रह सकता है।

दो से तीन दिन में मानसून के आने की उम्मीद

मानसून एक्सप्रेस के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

चलेगी तेज हवा
ऐसे में यह पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली के बाकी हिस्सों की ओर बढ़ सकता है। इस तरह, दिल्ली में तय समय से पहले मानसून दस्तक देगा। दिल्ली में तीन दिनों तक बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। तूफान की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ ही इसकी गति बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤