Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बरसेंगे मेघराजा, IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’, जानें वेदर

दिल्ली एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। इस बीच, मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

आईएमडी ने सोमवार सुबह के लिए चेतावनी जारी की थी, जिसमें दिल्ली के चारों क्षेत्रों (उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व) में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया था। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी यही स्थिति रही।

मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश हिस्सों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि उत्तर-पश्चिम दिल्ली और झज्जर, भिवानी और पानीपत जैसे एनसीआर के कुछ हिस्से ‘ग्रीन जोन’ में हैं। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, अगले 24 घंटों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही उन्होंने निवासियों को आंधी के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

एक से छह जुलाई तक मौसम विभाग ने तूफान और बारिश की भी चेतावनी दी है, हालांकि उसने येलो अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तूफान आने की भी संभावना है। एक जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32-34 और 24-26 डिग्री रहने का अनुमान है।

दो जुलाई को 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री रह सकता है। तीन जुलाई को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री के आसपास रह सकता है। पांच और छह जुलाई को अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम 24 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!