Delhi Mumbai Expressway पर चलती कार बन गई ‘यमराज’, आग में जिंदा जल गया पूरा परिवार

Delhi Mumbai Expressway : दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से कार अंदर से लॉक हो गई । भीषण आग में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई । मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के थे जबकि ड्राइवर भी हादसे में 80 फीसदी झुलस गया जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । हादसे में जान गंवाने वाला परिवार माता वैष्णों देवी से दर्शन कर वापिस लौट रहे थे ।
मन्नत पूरी होने पर गए माता वैष्णों देवी
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के श्योपुर का रहने वाला परिवार माता वैष्णों देवी मंदिर से दर्शन कर वापिस अपने गांव लौट रहे थे । राजस्थान के अलवर के पास पहुंची तब दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती हुई अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई ।
कार में आग लगते ही गाड़ी के सभी दरवाजे अंदर की तरफ से लॉक हो गए इसीलिए किसी को भी गाड़ी से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला । देखते ही देखते पूरी गाड़ी धूं धूं कर जलने लगी और गाड़ी में सवार 6 लोग जिंदा जल गए, जिनमें से ड्राइवर विनोद मेहरा को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया लेकिन वो भी लगभग 80 फीसदी झुलस चुका था जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई ।
इस भयानक हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं जिनमें संतोष, उनकी पत्नी शशि, बेटी साक्षी, बेटी राघानी और सास पार्वती ने अपनी जान गंवा दी । जानकारी मिली है कि संतोष की सास काफी समय तक बिमार थी, परिवार ने मन्नत मांगी थी और बिमारी से ठीक होने की मन्नत पूरी होने के बाद पूरा परिवार दर्शन के लिए जम्मू माता वैष्णों देवी मंदिर गए थे ।
सबसे महंगा एक्सप्रेसवे लेकिन नहीं बच सकी जान
Delhi Mumbai Expressway देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे है । पूरे एक्सप्रेसवे पर भारी भरकम टोल भी वसूला जाता है इसके साथ साथ पूरे एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाती है लेकिन गाड़ी में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में इतनी देर हो गई कि हादसे में पांच लोगों की हड्डियां भी पिघल गईं ।
CNG से हादसा होने की आशंका
अलवर एसपी ने बताया कि जिस अर्टिगा गाड़ी में आग लगी उसमें सीएनजी लगी हुई थी । शुरुआत में हादसा किसी शॉर्टसर्किट से होना प्रतीत हो रहा है लेकिन पूरे मामले की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी जिसके बाद गाड़ी में आग लगने की असल वजह पता चल पाएगी ।