Haryana News

Delhi Metro: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DMRC ने दिया अपडेट,  जाने किस नए रूट पर मिलेगी सुविधा?

Advertisement
Advertisement

DMRC ने भारत सरकार और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के बीच लोन अग्रीमेंट की पहली किश्त पर साइन किए हैं। इस अग्रीमेंट पर साइन होने के साथ ही नई मेट्रो लाइन के काम में आ रही बाधाओं को सुलझा लिया गया है। भारत सरकार और JICA के बीच 27 मार्च 2025 को 79,726 मिलियन जापानी येन (लगभग 4309.53 करोड़ रुपये के बराबर) का समझौता हुआ। इससे फेज 4 (इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, साकेत G ब्लॉक-लाजपत नगर और रिठाला-नरेला-नाथुरपुर) के बचे कॉरिडोर के काम में तेजी आएगी। जेआईसीए के दिल्ली मेट्रो परियोजना के लिए वित्तीय सहयोग से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को काफी फायदा मिलने वाला है।

DMRC ने दिया अपडेट
दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) रेल कॉरपोरेशन ने इस पर इस समझौते पर अपडेट देते हुए कहा कि इस अग्रीमेंट के साथ इस प्रोजेक्ट के काम में तेजी आएगी, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। DMRC का कहना है कि JICA के साथ इस समझौते से दिल्ली मेट्रो परियोजना को वित्तीय सहयोग मिला, जिससे दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Advertisement

 

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी कनेक्टिविटी
दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) रेल कॉरपोरेशन Delhi-NCR में मेट्रो नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनांओं पर काम कर रही है। DMRC ने कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फेज-5 के विस्तार का प्लान बनाया है। आपको बता दें कि इस नए चरण में 18 नए रूट जोड़े जाएंगे, जिनकी लंबाई 206 किलोमीटर तक होगी। इन सभी मेट्रो रूट्स से दिल्ली और आसपास के इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!