Delhi Ka Mausam: दिल्ली वालों अब उमस भरी गर्मी पर लगेगा ब्रेक, इस दिन मानसून की झमाझम बारिश होगी शुरू

दिल्ली-एनसीआर में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। राजधानी में आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही है। हल्की बारिश से उमस से राहत नहीं मिल रही है

Delhi weather today: दिल्ली-एनसीआर में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। राजधानी में आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही है। हल्की बारिश से उमस से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में भी जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून दिल्ली के करीब पहुंच रहा है। किसी भी दिन भारी बारिश के साथ मानसून दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इस दौरान भारी बारिश की संभावना है। बादल छाए रहने, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अनुमान है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 23 जून को भी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

राजधानी में शनिवार को बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिला। सुबह के समय लोग गर्मी से परेशान रहे। पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई। लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली, बल्कि कुछ जगहों पर तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सफदरजंग में 1.2 एमएम, रिज में 6.2 एमएम, आया नगर में 1.2 एमएम, पूसा में 0.5 एमएम और मंगेशपुर में 0.5 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!