Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी से हाहाकार, आज फिर रेड अलर्ट जारी, मौसम वैज्ञानिकों ने इस दिन बादल बरसने का अलर्ट किया जारी
Delhi Weather Report: राजधानी दिल्ली इन दिनों सूरज दादा के आग से गोलो से बेहाल है। दिल्ली में इतनी भयंकर गर्मी पड़ रही की लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। दिल्ली के पर्यटन स्थलों से भीड़ छूमंतर हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया है।

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली इन दिनों सूरज दादा के आग से गोलो से बेहाल है। दिल्ली में इतनी भयंकर गर्मी पड़ रही की लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। दिल्ली के पर्यटन स्थलों से भीड़ छूमंतर हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया है।
दिल्ली में रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में दिन तो गर्मी है सो है रात में भी तापमान छक्के छुड़ा रहा है। लोगों का बुरा हाल हो चुका है। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में रेड अलर्ट भी जारी किया है। IMD ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते बुधवार को भी दिल्ली में येलो अलर्ट को अपग्रेड करके ‘रेड अलर्ट’ कर दिया।
इस तारीख को बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी रेड अलर्ट’जारी किया है। हालांकि, 13 जून और 14 जून की रात को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।












