Delhi-Gurugram News: अब वाहन चालकों को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार ने मास्टर प्लान किया तैयार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कें बनवा रहे हैं।

Delhi-Gurugram News: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कें बनवा रहे हैं। इसी बीच, उन्होंने दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए एक नई योजना बनाई है।

इससे जल्द ही लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। गडकरी ने बताया कि दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जल्द ही एक भूमिगत सुरंग का निर्माण किया जाएगा।

यह सुरंग दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से गुरुग्राम तक बनाई जाएगी। सरकार ने ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए यह योजना बनाई है। दिल्ली से गुरुग्राम आना-जाना समय की बर्बादी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद लोगों का काफी समय बचेगा। दिल्ली-गुरुग्राम

आधे समय में पूरी होगी यात्रा

दिल्ली से गुरुग्राम तक सुरंग सड़क के निर्माण से यात्रा की लागत कम होगी और समय की बचत होगी। वर्तमान में दिल्ली से गुरुग्राम जाने में लगभग एक घंटे का समय लगता है, लेकिन सुरंग के पूरा होने के बाद, यह 30 किलोमीटर लंबा सफर 15 मिनट में पूरा हो जाएगा।

जानें, इसकी लागत कितनी होगी

गडकरी ने बताया कि यह सुरंग दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से गुरुग्राम तक बनाई जाएगी। इसके लिए एक अध्ययन शुरू हो गया है। परिवहन मंत्रालय ने इस सुरंग के लिए 30,000-40,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस सुरंग के निर्माण का एकमात्र उद्देश्य यात्रा व्यय और समय की बचत करना और दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात जाम को कम करना है। दिल्ली-गुरुग्राम

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button