Delhi Gurugram Border पर जाम की होगी छुट्टी ! DLF ने NHAI को दिया शानदार ऑफर !

अब जाकर DLF कंपनी ने पहल की है कि वो इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकती है DLF को लेकर प्रशासनिक अनुमति चाहिए, डीएलएफ कंपनी अपने खर्चे पर यहां का जाम खत्म कर देगी ।

Delhi Gurugram Border : दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर एंबिएंस मॉल से साइबर सिटी तक रोज़ाना लगने वाले घंटों के जाम से निजात दिलाने के लिए अब DLF कंपनी आगे आई है और आम लोगों को होने वाली रोज़ाना की परेशानी को खत्म करने के लिए DLF ने NHAI को एक प्रस्ताव दिया है । अगर ये प्रस्ताव पास हो जाता है तो दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर लगने वाले जाम की छुट्टी हो जाएगी । फिलहाल NHAI की टीम कंपनी के इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है ।

DLF बनाएगी Elevated Flyover !

दरअसल दिल्ली गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर से गुरुग्राम की साइबर सिटी तक लगभग 700 मीटर के इस हिस्से में लगातार जाम की गंभीर स्थिति बनी रहती है । इस जाम को खत्म करने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन कई कोशिशें कर चुके हैं । बावजूद इसके ये समस्या खत्म नहीं हो पा रही है । अब जाकर DLF कंपनी ने पहल की है कि वो इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकती है DLF को लेकर प्रशासनिक अनुमति चाहिए, डीएलएफ कंपनी अपने खर्चे पर यहां का जाम खत्म कर देगी ।

DLF कंपनी ने सरहौल बॉर्डर पर Ambience Mall के सामने से लेकर Cyber City (साइबर हब के सामने तक) के लगभग 700 मीटर के हिस्से पर एक एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव NHAI (National Highway Authority Of India) को भेजा है । जिसमें कहा गया है कि अगर NHAI अनुमति देती है तो वो यहां अपने खर्चे पर एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाने को तैयार है ताकि यहां जाम की समस्या को खत्म किया जा सके ।

इसके लिए केवल NHAI से फ्लाइओवर बनाने की अनुमति चाहिए । फ्लाइओवर को बनाने का पूरा खर्च DLF कंपनी उठाएगी जिससे गुरुग्राम जिला प्रशासन या फिर NHAI को कोई खर्च करने की जरुरत नहीं है । इस एलिवेटेड फ्लाइओवर को डिजाइन से लेकर निर्माण तक आने वाले खर्चे को DLF कंपनी ही उठाएगी ।

उद्योग विहार और Cyber City से जाम होगा छू मंतर

जानकारो का मानना है कि अगर यहां पर सर्विस लेन पर ठीक एंबिएंस मॉल के सामने से साइबर सिटी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए फ्लाइओवर बन जाएगा तो उद्योग विहार की तरफ जाने वाला ट्रैफिक बाधा नहीं बनेगा जिसकी वजह से इस इलाके में जाम बिल्कुल खत्म हो जाएगा । अभी दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों में उद्योग विहार की तरफ और साइबर सिटी या डीएलएफ की तरफ जाने वाला ट्रैफिक मर्ज होता है जिसकी वजह से जाम की समस्या बन जाती है ।

NHAI की मंज़ूरी का इंतज़ार

अब गेंद एनएचएआई के पाले में है । डीएलएफ ने अपनी तरफ से गुरुग्राम के ट्रैफिक को कम करने के लिए पहल कर दी है । इतंजार है मंजूरी का । अगर मंजूरी मिलती है तो फिर इस इलाके में सफर करने वालों के लिए जाम की समस्या कम हो जाएगी ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button