Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ सवा दो घंटे दूर, डेढ़ महीने में खुल जाएगा यह नया एक्सप्रेसवे
New Expressway: केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने हाल ही में ऐलान किया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे आगामी डेढ़ महीने में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस हाईवे के बन जाने से अब दिल्ली से देहरादून की यात्रा महज 2 घंटे 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

Delhi Dehradun Expressway: केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने हाल ही में ऐलान किया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे आगामी डेढ़ महीने में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस हाईवे के बन जाने से अब दिल्ली से देहरादून की यात्रा महज 2 घंटे 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
यह मार्ग जुड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से

यह उत्तर भारत के यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी राहत होगा। इसके अलावा शहरी विस्तार मार्ग-2 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की योजना को मंजूरी दी गई है। मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की सराहना की, जिसमें प्रगति मैदान के पास सुरंगों का निर्माण, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए मकान, भारत मंडपम और यशोभूमि ऑडिटोरियम का निर्माण शामिल है।
आयुष्मान भारत योजना
हर्ष मल्होत्रा ने मोदी सरकार को यह भी बताया कि युवा नौकरी देने वाले हैं, नौकरी मांगने वाले नहीं और 119 स्टार्ट-अप यूनिकॉर्न बन गए हैं। सांसद अभय वर्मा ने आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। मां यमुना नदी की सफाई और सीवर लाइन की समस्या के समाधान पर भी चर्चा की गई।
आयुष्मान वय वंदना योजना

उन्होंने आयुष्मान वय वंदना योजना का भी जिक्र किया, जिसका लाभ 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तुष्टीकरण की नीति नहीं अपनाई और सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अनुसूचित जाति को आरक्षण का लाभ मिला।











