Dangerous Reelbaaz : रसूखदार के शौक ने एक मासूम की छीन ली जिंदग़ी, एक मां रो रही है इंसाफ़ के लिए….

Dangerous Reelbaaz : हमारे देश में ना जाने ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने की वजह से कितने सड़क हादसे होते हैं और कितने ही बेकसूरों की जान जाती है । दिल को दहला देने वाली एक ऐसी ही घटना दिल्ली के द्वारका में हुई जिसके बाद मृतक की मां अपने बेटे के लिए न्याय मांग रही है । इस हादसे में एक 23 साल के युवक साहिल धनेशरा की मौत हो गई ।

स्कॉर्पियो से बना रहे थे ‘Speed Fun Reel’

दरअसल दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को एक 23 साल का युवक जिसका नाम साहिल धनेशरा था वो अपनी R-15 बाइक से ऑफिस जा रहा था तभी एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।

मृतक की मां इन्ना माकन का आरोप है कि आरोपी स्कॉर्पियो चालक अपनी बहन के साथ चलती स्कॉर्पियों से रील बना रहा था तभी ये हादसा हुआ । इस सड़क हादसे में एक कैब ड्राइवर भी घायल हुआ है ।

जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बाइक सवार साहिल की मौत हो गई थी । पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे रिहा कर दिया गया क्योंकि आरोपी नाबालिग है । पुलिस को आरोपी के पास से ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला ।

एक मां रो रो कर मांग रही है न्याय !

मृतक साहिल धनेशरा की मां ने एक वीडियो बनाई और अपने X हैंडल पर अपलोड किया जिसमें वो रो रो कर अपने बच्चे के लिए न्याय मांग रही है । इन्ना माकन ने वीडियो में आरोप लगाए हैं कि किसी ने अपनी रील के लिए उनके इकलौते बच्चे की जान ले ली । ये खतरनाक है कि अपने शौक के लिए किसी की भी जान ले लो ।

इन्ना ने अपनी वीडियो में बताया कि उन्होंने सिंगल मदर ही अपने बच्चे को 22 साल तक पाला पोसा और किसी रसूखदार के शौक की वजह से उनके मासूम बेटे की जान चली गई ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!