Crime News : वाइन शॉप में बवाल, प्रॉपर्टी डीलर ने सेल्समैन पर बरसाए थप्पड़, पुलिस ने सिखाया सबक

पीड़ित सेल्समैन विपिन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी रोनिक अक्सर दुकान पर आकर मुफ्त में बीयर और शराब की मांग करता है। मना करने पर वह दुर्व्यवहार और मारपीट पर उतारू हो जाता है।

Crime News : गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह एक रईसजादे का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सेक्टर-53 स्थित जी-टाउन वाइन शॉप पर फॉर्च्यूनर सवार एक प्रॉपर्टी डीलर ने सेल्समैन के साथ जमकर मारपीट की। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रविवार सुबह करीब 8:10 बजे की है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि सेल्समैन विपिन सिंह दुकान के अंदर कंबल ओढ़कर सो रहा था। तभी सेक्टर-31 निवासी रोनिक यादव अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से उतरा और दुकान के अंदर घुस गया। आरोपी ने पहले सोते हुए सेल्समैन को जबरन उठाया और फिर उसका कॉलर पकड़कर उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। बीच-बचाव के लिए आए एक अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी ने बदतमीजी की।

गोल्फ कोर्स रोड स्थित वाइन शॉप में सेल्समैन से मारपीट करते हुए प्रोपर्टी डीलर

पीड़ित सेल्समैन विपिन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी रोनिक अक्सर दुकान पर आकर मुफ्त में बीयर और शराब की मांग करता है। मना करने पर वह दुर्व्यवहार और मारपीट पर उतारू हो जाता है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी रोनिक (जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है) ने बताया कि शनिवार रात शराब खरीदते समय उसकी सेल्समैन से बहस हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए वह सुबह दोबारा वहां पहुंचा था।

सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी रोनिक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी पीएसआई अजय ने बताया कि आरोपी के हिंसक व्यवहार और सार्वजनिक शांति को भंग करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126/170 के तहत निवारक कार्रवाई की गई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!