CNG पंप की ये VIDEO देख गैस भरवाने से भी लगेगा डर ! चंद पलों में बदल गए हालात

CNG पंप पर गैस भरवाना आजकल आम बात हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देख ऐसा डर लगेगा कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि गैस भरवाएं या नहीं । वीडियो झारखंड के जमशेदपुर का बताया जा रहा है । हादसे के बाद एक पंप कर्मी की मौत हो गई ।

वीडियो में क्या दिखा ?

सोशल मीडिया पर X पर वायरल एक वीडियो के अनुसार ये वीडियो जमशेदपुर इलाके के एक सीएनजी पंप का है । जहां गाड़ियों में गैस भरवाने के लिए लाइन लगी हुई है । इसी दौरान एक कार में पंपकर्मी ने गैस भरने के लिए सीएनजी की नोजल लगाई और पंप के दूसरी तरफ अपने साथियों के साथ खड़े होकर बात करने लगा ।

इसी दौरान CNG भरने वाली मशीन के दूसरी तरफ गाड़ी में जिस नोजल से गैस भरी जा रही थी वो अचानक से गाड़ी के टैंक से निकल जाती है और तेज़ प्रेशर होने की वजह से नोजल हवा में इधर उधर भागने लगती है और मशीन के दूसरी तरफ खड़ें पंप कर्मी के सीधे सिर में आकर लगती है जिससे पंपकर्मी नोजल लगते ही जमीन पर गिर जाता है ।

सीएनजी की नोजल को इधर उधर पटकते देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच जाती है । इतने में नोज़ल मशीन से भी निकल जाती है और सीएनजी गैस स्टेशन पर ही लीक होने लगती है इतने में कुर्सी पर बैठा कर्मी तुरंत ही मशीन को बंद करता है जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया ।

नोज़ल लगते ही चित हो गया कर्मी

कुछ सेकेंड पहले तक हंस हंस कर बात कर रहे कर्मचारियों में एक दम से डर का माहौल हो गया । जो व्यक्ति कुछ सेकेंड पहले तक ठीक ठाक खड़ा हुआ था जैसे ही सीएनजी गैस की नोजल कार के टैंक से अलग हुई वो सीधी पंप कर्मचारी तुषार सोनारी के सिर में आकर लगी जिससे तुषार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और बेसुध होकर सीधा जमीन पर गिर पड़ा ।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे में घायल हुए तुषार सोनारी को आसपास मौजूद बाकी पंपकर्मियों में उठाकर अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टर भी तुषार की जान नहीं बचा सके । सीएनजी पंप पर हुए इस तरह के हादसे से एक बार फिर देश में सीएनजी पंप पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं । CNG पंप संचालक ने मृतक तुषार सोनारी के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤