Club Firing Case : शादी से मना करने पर युवती को मारी गोली, उत्तरप्रदेश से दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी तुषार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तुषार दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है और पिछले 6 महीनों से कल्पना का दोस्त था। वह कल्पना से शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता लगातार उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी।

Club Firing Case :एमजी रोड स्थित एक क्लब में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हम करने वाले दो आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी तुषार उर्फ जोंटी और उसके साथी शुभम को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर 25 वर्षीय महिला पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
19 दिसंबर की रात पीड़िता कल्पना (25) दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली है और गुरुग्राम के एक नामी क्लब में काम करती है, रात करीब 1:00 बजे जानलेवा हमला हुआ था। आरोपी तुषार ने क्लब के भीतर ही कल्पना के पेट में पिस्टल से गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे गुरुग्राम के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ वह फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी तुषार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तुषार दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है और पिछले 6 महीनों से कल्पना का दोस्त था। वह कल्पना से शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता लगातार उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। करीब एक महीने पहले भी तुषार ने पीड़िता के घर जाकर झगड़ा किया था और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
हमले वाली रात तुषार अपने साथी शुभम के साथ क्लब पहुँचा। उसने आखिरी बार कल्पना से शादी के लिए पूछा, और मना करने पर गुस्से में आकर उस पर गोली चला दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार होकर बागपत (यूपी) में छिप गए थे।
अपराध शाखा सेक्टर-40 के इंचार्ज उप-निरीक्षक ललित कुमार और एमजी रोड चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक मंगल सिंह की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें बड़ौत से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके।









