Bulldozer Action: गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर के अवैध होटल को किया जमींदोज, दर्ज है दस से ज्यादा मामले

आरोपी रजत का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। बचपन से ही बुरी संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते इलाके का बड़ा सिरदर्द बन गया।

 Bulldozer Action : गुरुग्राम पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस अब अपराधियों के न केवल नेटवर्क को तोड़ रही है, बल्कि उनकी काली कमाई से खड़ी की गई संपत्तियों को भी मिट्टी में मिला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी रजत उर्फ रिक्की के अवैध होटल पर बुल्डोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। इससे अपराध में कमी भी आएगी।

जांच में सामने आया कि खेड़ा खुर्मपुर निवासी रजत ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर एक होटल का निर्माण किया था। इस होटल के जरिए वह अवैध वसूली और अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार और PWD के जूनियर इंजीनियर मुजाहिदीन की मौजूदगी में पुलिस बल ने शांतिपूर्ण तरीके से तोड़फोड़ की इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपी रजत का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। बचपन से ही बुरी संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते इलाके का बड़ा सिरदर्द बन गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर 10 प्रमुख मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं। हत्या का प्रयास और साजिश: बीएनएस की धारा 103(1) और 111 के तहत गंभीर मामले,अवैध हथियार: गुरुग्राम, रेवाड़ी और पटौदी के थानों में आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे और रंगदारी और मारपीट के आईपीसी की धारा 387 और 506 के तहत धमकी और वसूली के केस।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अपराधियों का मनोबल उनकी आर्थिक ताकत से बढ़ता है। एक सप्ताह के भीतर यह 5वीं बड़ी कार्रवाई है जहां अपराधियों की अवैध संपत्तियों को पर बुलडोजर चलाया गया है। पुलिस अब ऐसे सभी अपराधियों का डेटाबेस तैयार कर रही है जिन्होंने सरकारी जमीन हथियाई है या अपराध की कमाई से आलीशान इमारतें तानी हैं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button