HSSC: CET के लिए आवेदन कर कर रहे युवाओं पर छाए संकट के बादल, कल 12 जून CET आवेदन की आखिरी तारीख और नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र
Haryana Caste Certificate: आवेदन के लिए नवीनतम जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है, लेकिन सरल पोर्टल की वेबसाइट बार-बार क्रैश होने के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवा बार-बार अटल सेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।

HSSC : आवेदन के लिए नवीनतम जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है, लेकिन सरल पोर्टल की वेबसाइट बार-बार क्रैश होने के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवा बार-बार अटल सेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।
नया जाति प्रमाण पत्र बड़ी मुसीबत
Also Read
हरियाणा CET में आवेदन के लिए नया जाति प्रमाण पत्र बनवाना है। पर सरल पोर्टल साइट न चलने के कारण अभ्यर्थियों में बड़ी चिंता घर कर गई है। साइट अगर चलती भी है तो बहुत स्लो चलती है। दिन में तो यह चल ही नहीं रही। कल 12 जून लास्ट डेट है।
क्या बढ़ेगी CET आवेदन की तारीख
युवा अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने में जुटे हैं, लेकिन नवीनतम जाति प्रमाण पत्र की आवेदन शर्त आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। अभी तक हरियाणा सरकार की ओर से आवेदन की तारीख बढ़ाने का कोई नोटिस नहीं आया है।
