Haryana News: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों पर मंडराए संकट के बादल, सैनी सरकार ने हटाने का आदेश किया जारी, जानिए डीटेल में
haryana kache karmchari latest news: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। यह खबर जानकर सभी कच्चे कर्मचारियों पर संकट के बादल छा गए हैं। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है। इसके तहत हरियाणा में संविदा कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी हो चुका है।

Haryana News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। यह खबर जानकर सभी कच्चे कर्मचारियों पर संकट के बादल छा गए हैं। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है। इसके तहत हरियाणा में संविदा कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी हो चुका है। haryana kache karmchari latest news
मानव संसाधन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वित्त और मानव संसाधन जैसे अहम कार्यों पर केवल नियमित कर्मचारियों की ही नियुक्ति होनी चाहिए। राज्य सरकार सार्वजनिक कार्यों एवं संवेदनशील पदों पर अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के बढ़ते आरोपों को गंभीरता से ले रही है। haryana kache karmchari latest news
प्रधान सचिव के अधीन मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों, संभागीय आयुक्तों, उपायुक्तों और सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को संवेदनशील पदों की पहचान कर उन पर नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। लिखित आदेशों में कहा गया है कि 13 अगस्त 2021 को जारी निर्देश के अनुसार संवेदनशील एवं वित्तीय मामलों से संबंधित पदों का प्रभार नियमित कर्मचारियों को ही आवंटित किया जाएगा। haryana kache karmchari latest news
किसी भी परिस्थिति में इन पदों पर अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जानी चाहिए। मानव संसाधन और लेखांकन कार्य सभी विभागों और संगठनों के सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। हालांकि, सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अभी भी विभिन्न स्थानों पर संवेदनशील पदों पर अनुबंध आधार पर लोगों को तैनात किया जा रहा है। haryana kache karmchari latest news
मानव संसाधन और लेखा से संबंधित सभी शाखाओं से संविदा कर्मचारियों को हटाकर नियमित आधार पर काम करने वाले ग्रुप ए, बी, सी और समकक्ष कर्मचारियों को सौंपा जाए। सभी विभागों को कहा गया है कि वे अपने स्तर पर संवेदनशील पदों की पहचान करें और वहां से संविदा कर्मियों को हटाकर नियमित कर्मियों की नियुक्ति करें। इसके लिए विशेष समीक्षा की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। Haryana News