Movie Stunt : एक्सप्रेसवे पर फिल्मी शूटिंग की तरह हवा में लहराई कार, डिवाइडर से टकराते ही खुले एयरबैग और बची जान
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर देर रात मोबाइल पर ध्यान भटकने से भीषण हादसा, तेज रफ्तार में बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी आई-20 कार

Movie Stunt/गुरुग्राम
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार हुंडई आई-20 (i20) कार अचानक अनियंत्रित होकर फिल्मी सीन (Movie Stunt) की तरह हवा में लहराते हुए सीधे डिवाइडर से जा टकराई और उस पर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गाड़ी के एयरबैग खुलने के कारण चालक और उसका साथी चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए।
Movie Stunt : फोन पर ध्यान भटकने से बिगड़ा संतुलन
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा चालक का ध्यान अचानक मोबाइल फोन पर भटकने के कारण हुआ। देर रात एक्सप्रेसवे पर कार काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का ध्यान भटकते ही कार पर से उसका नियंत्रण छूट गया। पलक झपकते ही बेकाबू आई-20 कार डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई।
Movie Stunt : एयरबैग ने बचाई जान
हादसा इतना भीषण था कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी सहम गए। हालांकि, दुर्घटना होते ही कार के सुरक्षा एयरबैग तुरंत खुल गए। एयरबैग्स ने ढाल की तरह काम किया और कार में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आने से बचा लिया। दोनों को मामूली खरोंचें आई हैं।
Movie Stunt : पुलिस ने हटवाया वाहन
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को डिवाइडर से हटवाकर किनारे करवाया और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और गति सीमा का ध्यान रखें।
