Cunning Thief : गुरुग्राम में 20 साल का युवक निकला शातिर बाइक चोर, 7 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद

नशे की लत पूरी करने के लिए देता था चोरी की वारदातों को अंजाम; पुलिस ने सुलझाईं वाहन चोरी की 08 वारदातें।

Cunning Thief/गुरुग्राम
अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने वाले एक शातिर बाइक चोर (Cunning Thief) को गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-17 की टीम ने धर दबोचा है। महज 20 साल के इस शातिर चोर के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें और 1 स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से गुरुग्राम के अलग-अलग क्षेत्रों से हुई वाहन चोरी की 8 वारदातें भी सुलझ गई हैं।


Cunning Thief : सेक्टर-37C से चोरी हुई थी बाइक

मामला 15 अगस्त का है, जब एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-10 में शिकायत दर्ज कराई कि 3 जुलाई से 16 जुलाई के बीच उसकी बाइक सेक्टर-37C इलाके से चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।


Cunning Thief : क्राइम ब्रांच ने रामा गार्डन के पास से दबोचा

मामले की तफ़तीश करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने 17 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और रामा गार्डन, सेक्टर-37 के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आयन (20 वर्ष), निवासी बसई एनक्लेव, गुरुग्राम के रूप में हुई है।


Cunning Thief : नशे की पूर्ती के लिए बना शातिर बाइक चोर

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और अपनी इस बुरी आदत के खर्च उठाने के लिए ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में गाड़ियां चुराता था। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की 7 अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल की।


Cunning Thief : अदालत ने भेजा जेल

पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की कुल 7 बाइक और 1 स्कूटी सफलतापूर्वक बरामद कर ली हैं। 2 दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤