Cab Driver की चलती कार में गंदी हरकत, प्राइवेट पार्ट निकालकर की अश्लीलता, डेढ़ घंटे में धरा गया

Cab Driver : गुरुग्राम में महिलाएं अब कैब के अंदर की सुरक्षित नहीं है । गुरुग्राम के सोहना रोड़ पर एक कैब चालक द्वारा महिला से चलती कैब में गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कैब चालक को डेढ घंटे में ही धर दबोचा । महिला ने कैब चालक की गंदी हरकत को मोबाइल में कैद कर लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।
चलती कैब में प्राइवेट पार्ट निकालकर गंदी हरकत
गुरुग्राम पुलिस ने के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम के सदर पुलिस थाने में एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला ने शिकायत देकर बताया कि महिला ने गुरुवार सुबह सोहना रोड़ से साइबर सिटी अपने ऑफिस जाने के लिए रैपिडो कैब बुक कराई । महिला ने आरोप लगाया कि कैब चालक ने महिला के कैब के अंदर बैठते ही अपना प्रावइेट पार्ट निकालकर गंदी हरकत करनी शुरु कर दी ।
सोहना रोड़ से साइबर सिटी तक कैब चालक इसी तरह गंदी हरकत करता रहा । कैब के अंदर मौजूद महिला ने उस दौरान अपने मोबाइल में आरोपी कैब चालक की वीडियो बना ली । सुरक्षा की दृष्टि से महिला ने कैब के अंदर किसी तरह का विरोध नहीं किया लेकिन जैसे ही कैब चालक ने महिला को साइबर में ड्रॉप किया तो महिला ने तुरंत गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया । (Cab Driver)
शिकायत के डेढ घंटे में आरोपी गिरफ्तार
प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिला ने जैसे ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । गुरुग्राम पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत के डेढ घंटे के भीतर ही भोंडसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी की पहचान यूपी के प्रयागराज निवासी 23 वर्षीय विजय कुमार के रुप में हुई है ।
आरोपी गुरुग्राम में रैपिडो कंपनी में कैब चलाने का काम करता है । आरोपी पिछले करीब दो साल से गुरुग्राम में रह रहा है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कैब भी बरामद कर ली है जिसमें आरोपी ने गंदी हरकत की थी ।
संदीप कुमार का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति पूर्णतः सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार की सूचना पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाती है। गुरुग्राम पुलिस सभी महिलाओं एवं आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ऐसी घटना की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।