Greater Noida के दलेलपुर में अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, खाली कराई 2.2 करोड़ की सरकारी जमीन
ग्रेटर नोएडा के दलेलपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने गुरुवार शाम को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाए गए।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दलेलपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने गुरुवार शाम को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाए गए।
कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम चारुल यादव ने किया। टीम में ओम प्रकाश पासवान, तहसीलदार सर्वे ज्योत्सना सिंह और नायब तहसीलदार सदर शामिल थे। राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन पर अस्थायी फार्महाउस बना रखे थे।
प्रशासन ने पहले उन्हें नोटिस भेजे थे। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। डीएम के आदेश पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। दंगे की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।