Delhi NCR Weather: दिल्लीवालों हो जो सावधान, आज भयंकर गर्मी करेगी बुरा हाल, जानें कब मिलेगी राहत
Delhi Mousam Smachar: दिल्लीवासियों पर इस समय भीषण गर्मी भारी पड़ रही है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी का अहसास 54 डिग्री से भी ज्यादा महसूस किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

Delhi NCR Weather: दिल्लीवासियों पर इस समय भीषण गर्मी भारी पड़ रही है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी का अहसास 54 डिग्री से भी ज्यादा महसूस किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
भयंकर गर्मी का कहर जारी
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप, भारी उमस और कम रफ्तार से चलने वाली हवा के कारण शरीर को ज्यादा गर्मी का अनुभव हो रहा है, जो कि दर्ज तापमान से कहीं अधिक है। यह स्थिति खासकर सुबह 9 बजे के बाद से दोपहर 4 बजे तक बेहद खतरनाक हो जाती है।
आज का मौसम
मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट आने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान संभवत: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में तापमान
गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग मानक वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां आर्द्रता का स्तर 73 से 39 प्रतिशत तक है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रहा। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जबकि गौतमबुद्ध नगर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया।