Bulldozer चलेगा, होली के बाद गुरुग्राम के इन 7 गांवों की 12 कॉलोनियों में होगी भीषण तोड़फोड़

Bulldozer : होली के त्यौहार के बाद गुरुग्राम के 7 गांवों की 12 कॉलोनियों पर जिला प्रशासन का बुलडोज़र चलेगा । इसको लेकर अभी से ही जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली है । साथ ही तहसीलदार को भी पत्र लिखकर इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री ना करने का आग्रह किया गया है । ये सभी कॉलोनियां अवैध रुप से बनाई जा रही है ।

होली के बाद गरजेगा Bulldozer !

डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के एन्फोर्समेंट अधिकारी अमित मधोलिया ने बताया है कि गुरुग्राम के 7 गांवों में लगभग 40 एकड़ में 12 अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं जिनको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसको लेकर इन कॉलोनी के जमीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं ।

अमित मधोलिया ने बताया है कि होली के बाद इन 12 कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा । गुरुग्राम में किसी भी प्रकार से अवैध कॉलोनियों को पनपनें नहीं दिया जाएगा । साथ ही अधिकारी ने लोगों से भी अपील की है कि वो किसी भी कॉलोनी में प्लॉट या मकान खरीदते वक्त विभाग द्वारा जांच कर लें कि कहीं वो अवैध कॉलोनी तो नहीं है ।

सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया है कि गुरुग्राम के जूनियर इंजीनियर्स की तरफ से पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर और भोंडसी में सर्वे कराया गया था जिसके आधार पर सात गांवों में 12 ऐसी कॉलोनियां मिली है जो कि अवैध रुप से बसाई जा रही हैं । जिनको तोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है ।

इन सात गांवों में है अवैध कॉलोनी

होली के बाद जिन गांवों में अवैध कॉलोनियों पर Bulldozer कार्रवाई की जाएगी उनमें साढराणा गांव में चार, भोंडसी में तीन, पातली हाजीपुर में एक, भांगरौला में एक, बोहड़कलां में एक, धनकोट में एक और माकड़ौला में एक अवैध कॉलोनी है जिनमें तोड़फोड़ की जानी है ।

ये भी पढें :- Rewari AIIMS में निकली भर्तियां, 58 साल की उम्र तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी डिटेल

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button