Bulldozer Action On Criminals : हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर चला पीला पंजा, पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी

Bulldozer Action On Criminals : गुरुग्राम में लगातार हिस्ट्रीशीटरों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है । गुरुवार को भी गुरुग्राम के कादरपुर इलाके में दो हिस्ट्रीशीटरों के अवैध कब्जो पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया है । दोनों हिस्ट्रीशीटरों पर दर्जनों आपराधिक केस दर्ज है । आरोपियों ने कादरपुर इलाके में नगर निगम की करोड़ो रुपए की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था ।
हरियाणा सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस और गुरुग्राम नगर निगम (MCG) ने बड़ी संयुक्त कार्यवाई की है । पुलिस ने कुख्यात अपराधियों द्वारा अपराध की कमाई से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
आपराधियों पर बुलडोज़र प्रहार
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस और गुरुग्राम नगर निगम की टीम ने गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर 63ए में बुलडोजर एक्शन लिया है । यहां पर कादरपुर के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर विनय और संजू ने नगर निगम की करीब 2 कनाल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके टीन शेड डालकर कई दुकानें बनाई हुई थी जिससे दोनों अपराधी अवैध कमाई कर अपना साम्राज्य बढा रहे थे । तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान सेक्टर 65 पुलिस और नगर निगम के एसडीओ आर.के. मंगला मौजूद रहे ।
अपराध के कमाई नहीं होगी
गुरुग्राम पुलिस के विशेष अभियान के तहत उन अपराधियों की सूची तैयार की गई है, जो संगीन वारदातों में संलिप्त रहकर अवैध संपत्तियां खड़ी करते हैं। इसी कड़ी में 24 फरवरी को पुलिस ने सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में कार्यवाही की । अपराधी विनय और संजू ने MCG की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बनाई थीं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा था। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
आरोपियों का काला चिट्ठा: दर्ज हैं दर्जनों मुकद्दमें
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये दोनों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के हैं और कई बार जेल जा चुके हैं
विनय: इसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं । हाल ही में 2026 में भी इस पर सेक्टर-65 और भौण्डसी थाने में गंभीर धाराओं (BNS) के तहत केस दर्ज हुए हैं।
संजू: संजू पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और सरकारी काम में बाधा डालने के 14 मुकद्दमें दर्ज हैं । यह 2013 से ही आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।
गुरुग्राम पुलिस की चेतावनी
गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में भू-माफियाओं और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों और अपराध की कमाई से साम्राज्य खड़ा करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें नष्ट करने की नीति पर पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है ।









