Bulldozer Action : वाटिका चौक पर करोड़ो की सरकारी ज़मीन को कराया खाली, सालों से किया हुआ था कब्ज़ा

Bulldozer Action : गुरुग्राम शहर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के तहत वाटिका चौक (Vatika Chowk, Sohna Road) के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी जमीन को पूरी तरह खाली कराया गया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता वसीम अकरम की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम के साथ जेई कपिल यादव और जेई वरुण भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते हुए अवैध निर्माणों को हटवाया और भूमि को कब्जामुक्त कराया। (Bulldozer Action)

लगभग 2000 वर्ग गज भूमि कराई गई खाली

अभियान के दौरान करीब 2000 वर्ग गज सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया । लंबे समय से कब्जे में पड़ी इस जमीन को खाली कराने के बाद इसे सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं। (Bulldozer Action)

निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढें :- Bhondsi News : भोंडसी में बड़ी बड़ी अवैध बिल्डिंगों को नगर निगम ने किया ध्वस्त, 4 बिल्डिंग सील भी की गईं

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button