Breaking News : भाई की बारात में डांस कर रही बहन को लगी गोली, मौके पर मौत

Breaking News : हरियाणा के बहादुरगढ़ में वीरवार रात भाई की बारात में डांस कर रही दूल्हे की बहन को अचानक गोली लग गई । गोली लगते ही बहन की मौके पर ही मौत हो गई । जैसे ही गोली की आवाज आई तो बारात में हड़कंप मच गया । चारों ओर अफरातफरी मच गई । गोली बहन के सिर में लगी जिससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए ।

शादी ब्याह जैसे कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग कितनी खतरनाक हो सकती है उसकी एक घटना गुरुग्राम से सटे झज्जर जिले में देखने को मिली जहां बारात में डांस के दौरान दूल्हे को दोस्त ने हर्ष फायरिंग की तो गोली दूल्हे की बहन के सिर में जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

दूल्हे के दोस्त की गोली से बहन की मौत

अपने भाई के जीवन की नई शुरुआत को लेकर खुश एक बहन भाई की घुड़चढ़ी में खुशी खुशी डांस कर रही थी लेकिन किसको पता था कि ये खुशियां चंद पलों में मातम में तब्दील हो जाएगी । घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे के दोस्त भी बारात में शामिल थे । इतने में दूल्हे अमनदीन के दोस्त दीपक ने पिस्टल निकाली और हर्ष फायरिंग करनी शुरु कर दी ।

हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली डांस कर रही दूल्हे की बहन मनीषा के सिर में जा लगी गोली लगते ही मनीषा के सिर के चीथड़े उड़ गए । गोली लगते ही आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया । मौका पाकर आरोपी दीपक वहां से फरार हो गया ।

जानकारी के मुताबिक बहादुरगढ़ की कुबेर कॉलोनी में अमनदीप नाम के युवक की शादी की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान समारोह में दूल्हे के दोस्त दीपक ने फायरिंग कर दी और गोली दूल्हे की बहन मनीषा को जा लगी ।

चंद पलों में खुशियां मातम में बदली

गोली लगने के बाद मनीषा को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियों का माहौल था वहां अचानक से मातम छा  गया । घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया । आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤