Breaking News : हरियाणा में पहली बार आंतकियों से निपटने के लिए बनेगी ATS, गुरुग्राम में बनेगा हाईटेक स्पेशल थाना

स्क्वाड में शामिल पुलिसकर्मियों को मानेसर में स्थित एनएसजी प्रशिक्षण केंद्रा से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा,जिसमें पुलिसकर्मियों को आंतकी हमला होने पर कैसे जवाब देना है।

Breaking News : आंतकी और उनके संगठनों से निपटने के लिए हरियाणा में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS)बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा स्क्वाड बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। स्क्वाड बनने से प्रदे में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद हो जाएगी। गृह मंत्रालय के मॉडल पर आधारित यह स्क्वाड न केवल आतंकी गतिविधियों पर नजर रखेगा, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में एनएसजी कमांडों (NSG) की तर्ज पर तुरंत रिस्पांस करते हुए आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया जाएगा।

स्क्वाड में शामिल पुलिसकर्मियों को मानेसर में स्थित एनएसजी प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा,जिसमें पुलिसकर्मियों को आंतकी हमला होने पर कैसे जवाब देना है। इसको लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य सरकार को केंद्र से मदद के लिए इंतजार नहीं करना पड़े। ऐसे हमलों का जवाब देने के लिए राज्य सरकार खुद ही सक्षम बने।

प्रस्ताव के अनुसार ATS का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (IGP) करेंगे और यह पूरी इकाई एडीजीपी-सीआईडी के नियंत्रण में काम करेगी। एटीएस को पांच मुख्य विभागों में विभाजित किया गया है।

स्पेशल फोर्स:
यह हाई-टेक बल होगा। इसके तहत एसपी-कमांडो के पद का नाम बदलकर एसपी-स्पेशल फोर्स किया जाएगा।

इंटेलीजेंस और ऑपरेशन:
यह मुख्य शाखा होगी जो आतंकी साजिशों को समय रहते रोकने का काम करेगी।

इन्वेस्टिगेशन और प्रॉसिक्यूशन:
यह विभाग आतंकी मामलों की बारीकी से जांच और कोर्ट में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करेगा।

रिसर्च, एनालिसिस और ट्रेनिंग:
इसका काम कट्टरपंथ विरोधी अभियान और डेटा विश्लेषण होगा।

एडमिनिस्ट्रेशन और लॉजिस्टिक:
यह विभाग प्रशासनिक और संसाधनों की आपूर्ति देखेगा।

गुरुग्राम में स्पेशल थाना और पंचकूला में मुख्यालय
एटीएस का मुख्य मुख्यालय पंचकूला में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, एनसीआर क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम में एक समर्पित एटीएस पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। गुरुग्राम कार्यालय का अधिकार क्षेत्र सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ तक होगा।

वेतन में 30% बढ़ोतरी का तोहफा
ATS में बेहतरीन प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए सरकार ने विशेष भत्ते का प्रावधान किया है। एटीएस, बम निरोधक दस्ते और एंटी-सैबोटेज टीम में तैनात डीएसपी से लेकर कॉन्स्टेबल रैंक तक के कर्मियों को उनके मूल वेतन (Basic Pay) पर 30% विशेष भत्ता दिया जाएगा। (Breaking News)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!