BPL Ration Card : घर बैठे बन जाएगा राशन कार्ड, नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

BPL Ration Card : राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज (कार्ड) है। राशन कार्ड की मदद से सरकार देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सस्ते दरों पर राशन उपलब्ध कराती है।

BPL Ration Card : राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज (कार्ड) है। राशन कार्ड की मदद से सरकार देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सस्ते दरों पर राशन उपलब्ध कराती है। राशन कार्ड की मदद से सरकार पात्र परिवारों को हर महीने निर्धारित मात्रा के अनुसार राशन, केरोसिन आदि उपलब्ध कराती है।

कोरोना काल में सरकार ने इस कार्ड की मदद से गरीब और मध्यम वर्ग को मुफ्त राशन बांटा। यह कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। राशन कार्ड कई प्रकार के होते हैं, आइए जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी…

राशन कार्ड के प्रकार

राशन कार्ड मुख्य रूप से 4 प्रकार के होते हैं, जिन्हें अलग-अलग रंगों के आधार पर पहचाना जाता है, इनमें नीला, गुलाबी, सफेद और पीला राशन कार्ड शामिल हैं। ये राशन कार्ड अलग-अलग वर्ग के लोगों को जारी किए जाते हैं।

नीला और पीला राशन कार्ड: नीला और पीला राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले गरीब नागरिकों को प्रदान किया जाता है।

गुलाबी राशन कार्ड: गुलाबी राशन कार्ड ऐसे गरीब नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिनकी वार्षिक आय गरीबी रेखा की सीमा से काफी कम है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!