हरियाणा में मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, इन 13 जिलों में आज से झमाझम होगी बारिश

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली थी वहीं आज फिर प्रदेश के 13 जिलों में गरज, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली थी वहीं आज फिर प्रदेश के 13 जिलों में गरज, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से 13 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद समेत कई जिले शामिल हैं।

6 जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने 6 जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

मानसून हरियाणा में 28 जून तक पहुंचेगा

अब अगले 3 से 4 दिनों तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस बार मानसून हरियाणा में 28 जून तक पहुंच सकता है, जो आमतौर पर तय समय से करीब एक हफ्ता पहले होगा।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!