Haryana News: हरियाणा के यात्रियों को बड़ी सौगात, हरियाणा के इस जिले में होगा ग्रीन लाइन मेट्रो का विस्तार, यहाँ बनेंगे 10 नए स्टेशन
Haryana New Metro Line: दिल्ली मेट्रो फेज 4 के तहत राजधानी में यातायात को पंख लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन का विस्तार किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 12.3 किलोमीटर होगी।

Haryana News: दिल्ली मेट्रो फेज 4 के तहत राजधानी में यातायात को पंख लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन का विस्तार किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 12.3 किलोमीटर होगी। इस परियोजना का कार्य 2029 तक पूरा होने की संभावना है। इस लाइन से बहादुरगढ़ के यात्री ग्रीन लाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पहुंच सकेंगे।
हरियाणा के लाखों यात्रियों को बड़ी सौगात
DMRC ने इस रूट के निर्माण और डिजाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस रूट के शुरू होने से दिल्ली और हरियाणा के लाखों यात्रियों को सीधी और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो के चौथे चरण में इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक 12.3 किलोमीटर का विस्तार होगा।
10 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे
इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक का 8 किलोमीटर लंबा विस्तार अब गोल्ड लाइन का हिस्सा बन जाएगा। इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन के विस्तार का फायदा हरियाणा के लोगों को भी होगा।