Haryana Roadways में बड़ा बदलाव: जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, लग्जरी सुविधाओं से लैस होंगे नए चार्जिंग स्टेशन

मंत्री अनिल विज ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश भर में आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाया जाएगा।

Haryana Roadways : हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विजन साझा किया है। उन्होंने घोषणा की है कि हरियाणा सरकार जल्द ही प्रदूषण मुक्त सफर के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें (e-Buses) खरीदने जा रही है।

मंत्री विज ने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदूषण कम करना और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना है, जिसके लिए आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं गुरुग्राम में भी इसी साल अप्रैल माह तक 200 बसें गुरुग्राम में पहुंचेगी और 50 से ज्यादा नए रूट पर बसों का संचालन होगा।

मंत्री अनिल विज ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों  की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश भर में आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाया जाएगा। इन स्टेशनों की खासियत यह होगी कि यहाँ केवल गाड़ियाँ चार्ज नहीं होंगी, बल्कि यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।

चार्जिंग स्टेशनों पर हाई-क्वालिटी रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम और आधुनिक वॉशरूम बनाए जाएंगे। चूंकि इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज होने में समय लगता है, इसलिए सरकार चाहती है कि उस समय का उपयोग परिवार आराम और मनोरंजन के लिए कर सके  पानीपत में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करते हुए विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा नेतृत्व (नितिन नबीन) को आगे लाकर राजनीति में ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी रफ्तार ला दी है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब ‘गरीबी हटाओ’ जैसे झूठे नारों का दौर खत्म हो चुका है और लोग केवल विकास की राजनीति पर भरोसा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

प्रदेश की सुरक्षा पर बोलते हुए विज ने कहा कि असामाजिक तत्वों के लिए हरियाणा में कोई जगह नहीं है। उन्होंने डायल 112 सेवा की सराहना करते हुए कहा कि आज पुलिस मात्र 7-8 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच जाती है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगा है।

विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सवालों का जवाब देते हुए अनिल विज ने कहा कि ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत 1100 नकद दिए जाएंगे, जबकि शेष राशि बैंक में जमा होगी। यह जमा राशि भविष्य में परिवारों की बड़ी जरूरतों को पूरा करने के काम आएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद हुड्डा साहब अभी ‘डिप्रेशन’ में हैं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!