Bhojpuri Dance: एक परदेसी मेरा दिल ले गया गाने पर भोजपुरी अदाकारा Monalisa ने कमरिया हिलाकर फेन्स को किया बेकाबू, वीडियो को दबाकर किया जा रहा शेयर
Monalisa Dance: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार और ग्लैमरस डांसर मोनालिसा एक बार फिर अपने सिज़लिंग डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Bhojpuri Dance: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार और ग्लैमरस डांसर मोनालिसा एक बार फिर अपने सिज़लिंग डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आइकॉनिक गाने ‘एक परदेसी मेरा दिल ले गया’ पर धमाकेदार डांस करती नज़र आ रही हैं।
‘एक परदेसी मेरा दिल ले गया’ गाने पर किया डांस

इस बार मोनालिसा ने ‘एक परदेसी मेरा दिल ले गया’ जैसे सुपरहिट गाने पर डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके डांस मूव्स देख आप भी मोनालिसा के फैन हो जाएंगे. मोनालिसा ने आकर्षक डांस मूव्स किए, जिसे देख फैन्स भी अपना दिल हार बैठे. आपने मोनालिसा के डांस मूव्स फिल्मों में खूब देखे होंगे, लेकिन यह वीडियो देखने के बाद आप भी उनके डांस के दीवाने हो जाएंगे.
कई फिल्मों से छाई दिलों में

मोनालिसा ने भोजपुरी में कई फिल्में की हैं जिनमें उनका आइटम डांस है और गाने पर लोग जमकर थिरकते हैं. अब मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों और हिंदी टीवी सीरियल्स के अलावा सोशल मीडिया पर भी अपने डांस वीडियो शेयर कर रही हैं. मोनालिसा कुछ मशहूर गानों पर डांस करती हैं और उनके वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि इस रील की जरूरत है. ब्लैक ड्रेस में मोनालिसा ने यह डांस वीडियो अपने मेकअप रूम में बनाया है और उनके पिछले डांस वीडियो भी मेकअप रूम से ही बनाए गए थे. मोनालिसा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, लेकिन बीच-बीच में वो इस तरह के मजेदार वीडियो भी बनाती रहती हैं।










