AUS vs SA WTC Final: साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद खत्म किया ICC ट्रॉफी का सूखा , WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर हासिल की फतेह
एडेन मार्करम के शतक और कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीत ली।

Champion South Africa: एडेन मार्करम के शतक और कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीत ली।
एडेन मार्करम की शानदार पारी

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम पवेलियन लौट गए हैं। मार्करम ने 207 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 136 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज करने के करीब है और उसे जीत के लिए छह रनों की जरूरत है।
दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दूसरी पारी में 250 रनों के पार पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब है। टीम का स्कोर चार विकेट पर 257 रन है और उसे जीत के लिए 25 और रनों की जरूरत है। मार्करम के साथ बेडिंघम क्रीज पर मौजूद हैं।

एडेन मार्करम के शतक और टेम्बा बावुमा के अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट पर 213 रन बनाए। पिछली बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल मार्करम 102 और बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत है।










