Haryana Weather: सिरसा, कैथल, हिसार समेत इन 12 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, अगले एक घंटे में गड़गड़ाहट के साथ बरसेंगे बादल
Weather Update: हरियाणा में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर ढाई बजे बाद कई हिस्सों में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। आपको बता दें दोपहर बाद हिसार, पानीपत, भिवानी, करनाल, कैथल, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई।

Haryana Weather: हरियाणा में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर ढाई बजे बाद कई हिस्सों में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। आपको बता दें दोपहर बाद हिसार, पानीपत, भिवानी, करनाल, कैथल, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई।
दोपहर से पहले सोनीपत, पंचकूला, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। पानीपत में एक घंटे तक हुई तेज बारिश। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 6:50 बजे तक फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। IMD ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। Haryana Weather










