Haryana: गुरुग्राम में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद झुग्गियों में लगी आग, डर के मारे घरों से बाहर भागे लोग

Haryana:   हरियाणा के  गुरुग्राम के फाजिपुर इलाके में सोमवार को सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद कई झुग्गियों में लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड और गुरुग्राम पुलिस मौके पर मौजूद है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के फाजिपुर इलाके में सोमवार को गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद कई झुग्गियों में लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड और गुरुग्राम पुलिस मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के फाजिपुर में सोमवार एक झुग्गी में सुबह गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की झुग्गियों की छतों पर लगी लोहे की चादरें उड़कर दूर जा गिरीं। इसके बाद तेजी से फैली आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤