Aaj Ka Mausam : गुरुग्राम में अगले 48 घंटे भारी, IMD ने 8-9 जुलाई के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की

Aaj Ka Mausam : मंगलवार को गुरुग्राम में मॉनसून ने दस्तक दे दी है । मंगलवार को गुरुग्राम में हुई बारिश के बाद हालात हर साल की तरह बिगड़ गए । ये मुसीबत अगले दो दिन और बढ़ने वाली है । अगल 48 घंटे गुरुग्राम पर भारी हैं । मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए गुरुग्राम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । तो वहीं गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है ताकि कोई भी गुरुग्राम के जलभराव और जाम में ना फंसे ।

कैसा रहेगा आज का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार आज भी गुरुग्राम में बारिश होगी । IMD ने तीन दिन पहले ही अलर्ट जारी कर चेतावनी दी थी कि मंगलवार से गुरुग्राम और आसपास के इलाके में जोरदार बरसात होगी । मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शुरु हुई बारिश देर रात तक बूंदाबांदी में जरुर बदल गई लेकिन आज दिन में गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है । मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और वीरवार को दोनों दिन भारी बारिश का अलर्ट है ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ।

Aaj Ka Mausam

पहली बारिश से गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को राहत जरुर मिली है । अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है । IMD के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को हुई बारिश के बाद गुरुग्राम के तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है । मंगलवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

मंगलवार को कितनी हुई बारिश

मंगलवार को गुरुग्राम में हुई बारिश का आंकड़ा भी जारी कर दिया गया है । गुरुग्राम जिले की अलग अलग तहसील एरिया का आंकड़ा जारी किया गया है । डाटा के अनुसार पिछले 24 घंटों में यानि कि मंगलवार सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक गुरुग्राम के अलग अलग इलाकों में 17MM से लेकर 87MM बरसात दर्ज की गई है ।

Tehsil/sub Tehsil wise Rainfall Report of District Gurugram dated. 7/07/26 (08:00AM to 8/07/26 at 08:00AM)

Tehsil – Gurugram…83…(M.M
Sub Tehsil – Kadipur ..87…(M.M)
Sub Tehsil – Harsaru ..87..(M.M)
Tehsil – Wazirabad….53…(M.M)
Sub Tehsil – Badshahpur…..17.(M.M)
Tehsil – Sohna…30….(M.M)
Tehsil – Manesar ….56…M.M)
Tehsil – Pataudi …29.(M.M)
Tehsil – Farukh Nagar …31..(M.M)

आज और कल होगी भारी बारिश

IMD ने 8 जुलाई और 9 जुलाई के गुरुग्राम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । सुबह से ही गुरुग्राम के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है । अनुमान है कि जैसे जैसे दिन चढेगा बारिश की रफ्तार भी बढती जाएगी । दो दिनों के लिए हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है जिनमें चंडीगढ़, यमुनानगर, पंचकुला, अंबाला, गुरुग्राम, महेन्द्रगढ़, मेवात, फरीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी शामिल हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button