Aadhaar Big Update : बदलने वाला है आपका आधार, अब QR कोड से होगी पहचान, जानें क्या है नया नियम
वर्तमान में आधार कार्ड पर सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साफ-साफ लिखी होती हैं। अगर कार्ड कहीं गिर जाए या किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए, तो वह इन जानकारियों का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए कर सकता है।

Aadhaar Big Update :
आधार कार्ड (Aadhaar Card) में लोगों के डाटा को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है,जिससे लोगों को डाटा लीक होने से बच सके। उनको ठगी का शिकार नहीं बनाया जा सके। इसको लेकर अब आधार कार्ड को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए सेफ्टी फीचर को जोड़ा जा रहा है।
आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, इसकी जरूरत हर जगह पड़ती है। लेकिन आधार के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इसके दुरुपयोग और डेटा चोरी के मामले भी बढ़े हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, सरकार अब आधार कार्ड के डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स बदलाव किया जाएगा।
नए आधार कार्ड के फ्रंट (सामने के हिस्से) पर अब आपकी पूरी जानकारी (जैसे आधार नंबर, जन्म तिथि और पता) सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेगी। नए प्रोटोटाइप के तहत कार्ड के मुख्य भाग पर केवल कार्डधारक की फोटो और एक सुरक्षित QR कोड दिया जा सकता है।
वर्तमान में आधार कार्ड पर सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साफ-साफ लिखी होती हैं। अगर कार्ड कहीं गिर जाए या किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए, तो वह इन जानकारियों का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए कर सकता है। नए सिस्टम में डेटा प्राइवेसी आपकी संवेदनशील जानकारी सीधे तौर पर दिखाई नहीं देगी।
QR कोड स्कैनिंग पहचान की पुष्टि के लिए केवल अधिकृत संस्थाएं ही QR कोड को स्कैन कर सकेंगी। मस्क्ड आधार का विस्तार यह कदम एक तरह से ‘मस्क्ड आधार’ के भौतिक स्वरूप जैसा होगा।
इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा को पुख्ता करना है। नागरिकों को अपनी पहचान साबित करने के लिए कार्ड दिखाने के बजाय स्कैनिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इससे फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोहों पर भी लगाम लगेगी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर UIDAI की ओर से विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।









