Delhi Gurugram Expressway पर बनाया जाएगा क्लोवरलीफ फ्लाइओवर, 50 हज़ार वाहनों को रोज़ाना मिलेगी राहत

राजीव चौक पर रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए, उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में एनएचएआई, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं।

Delhi Gurugram Expressway : गुरुग्राम के सबसे बड़े ट्रैफिक हॉटस्पॉट राजीव चौक पर यातायात के दबाव को कम करने और यात्रियों को जाम से स्थायी राहत दिलाने के लिए अब प्रक्रिया तेज कर दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर, राजीव चौक एलिवेटेड क्लोवरलीफ फ्लाईओवर के बनाने की योजना पर काम शुरु कर दिया गया है ।

राजीव चौक पर रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए, उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में एनएचएआई, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। यह कमेटी फ्लाईओवर के डिजाइन और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सभी बाधाओं को दूर करने पर काम करेगी।

परियोजना का लक्ष्य राजीव चौक से रोजाना गुजरने वाले 50 हजार से अधिक वाहनों के यात्रियों को जाम में लगने वाले 30 से 40 मिनट के अतिरिक्त समय की बचत कराना है।

यातायात को और सुगम बनाने के लिए, ग्रेटर एसपीआर (सदर्न पेरिफेरल रोड) के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी जल्द शुरू किया जा रहा है। ग्रेटर एसपीआर गुरुग्राम को नए सेक्टरों के साथ जोड़कर नेशनल हाईवे 48 (दिल्ली-जयपुर मार्ग) से सीधा कनेक्ट करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई, पुलिस, और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस योजना पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर में बुनियादी ढांचे में सुधार हो सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!