सड़क पर गाड़ी खड़ी कर Mobile देख रहे दो युवकों पर केस दर्ज, कर रहे थे ये काम !

सार्वजनिक मार्ग पर बिना किसी चेतावनी संकेत के इस तरह वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में भी बीएनएस की धारा 285 के तहत एफआईआर नंबर 15 दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Mobile : साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने सेक्टर-44 स्थित एक शराब ठेके के पास मुख्य सड़क पर बिना किसी उचित यातायात संकेत के गाड़ी खड़ी कर आमजन और ट्रैफिक के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सुशांत लोक थाने के हवलदार रूपेश कुमार की टीम सेक्टर-44 के मुख्य मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उनकी नजर एक सफेद रंग की मारुति डिजायर टूर (नंबर HR47G0190) पर पड़ी, जो सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी। इससे राहगीरों और अन्य वाहनों को निकलने में खासी दिक्कत हो रही थी।

पुलिस ने जब गाड़ी के नजदीक जाकर देखा तो चालक जसवंत सिंह यादव (निवासी अलवर, राजस्थान) गाड़ी के अंदर बैठकर मोबाइल फोन चला रहा था। नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक सड़क पर वाहन खड़ा करने का संतोषजनक जवाब न दे पाने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 के तहत एफआईआर नंबर 17 दर्ज की और वाहन को जब्त कर लिया।

 एएसआई  के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा (नंबर HR55AY0755) को भी सड़क पर गलत तरीके से पार्क किया हुआ पाया। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चालक रोहित कुमार (निवासी रोहतक) गाड़ी के अंदर लेटकर मोबाइल फोन चला रहा था।

सार्वजनिक मार्ग पर बिना किसी चेतावनी संकेत के इस तरह वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में भी बीएनएस की धारा 285 के तहत एफआईआर नंबर 15 दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

सुशांत लोक थाना पुलिस ने साफ किया है कि मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग से न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। पुलिस ने विशेष रूप से शराब ठेकों और व्यावसायिक क्षेत्रों के आसपास गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button