Gurugram और रेवाड़ी के भक्तों को बड़ी सौगात, 24 फरवरी से चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन,देखें समय सारणी

यह कदम विशेष रूप से दिल्ली, गुरुग्राम, और रेवाड़ी क्षेत्र के श्याम भक्तों के लिए राहत लेकर आया है, जो हर साल लाखों की संख्या में बाबा श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान कूच करते हैं।

Gurugram : राजस्थान के सीकर स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक विशेष ‘मेला स्पेशल’ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। (Gurugram)

यह कदम विशेष रूप से दिल्ली, गुरुग्राम, और रेवाड़ी क्षेत्र के श्याम भक्तों के लिए राहत लेकर आया है, जो हर साल लाखों की संख्या में बाबा श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान कूच करते हैं। (Gurugram)

दैनिक रेल यात्री संघ (पटौदी रोड) के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान के अनुसार यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में 24 डिब्बे (Coaches) लगाए गए हैं। यह एक अनारक्षित (Unreserved) पैसेंजर ट्रेन होगी, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों और अचानक यात्रा का प्लान बनाने वाले भक्तों को काफी सुविधा होगी।

ट्रेन की समय सारणी

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार  फुलेरा और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच कुल 6 फेरे लगाएगी।

फुलेरा से दिल्ली : प्रस्थान: सुबह 11:40 बजे (फुलेरा)

रेवाड़ी आगमन: दोपहर 04:08 बजे

पटौदी रोड: शाम 04:30 बजे

गुरुग्राम: शाम 05:00 बजे

दिल्ली सराय रोहिल्ला: शाम 06:05 बजे

गाड़ी संख्या 09714 (दिल्ली से फुलेरा):

प्रस्थान: शाम 07:10 बजे (दिल्ली सराय रोहिल्ला)

गुरुग्राम: शाम 07:48 बजे

पटौदी रोड: रात 08:20 बजे

रेवाड़ी: रात 09:55 बजे

फुलेरा आगमन: रात 02:30 बजे

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button