Manesar में झुग्गियों पर चला नगर निगम का बुलडोज़र, प्राइवेट ज़मीन पर बनी 120 झुग्गियां ध्वस्त

Manesar : नगर निगम मानेसर ने अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-82 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 120 अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। ये सभी झुग्गियां निजी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की योजना तैयार की गई और शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाकर झुग्गियों को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों को हटाया। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया गया।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानेसर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए आने वाले दिनों में भी अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।

शुक्रवार को चलाए गए अभियान में निगम के एसडीओ शशिकांत और विकास शर्मा, जेई देवेंद्र और मनदीप तथा टेक्निकल सुपरवाइजर धीरज की टीम शामिल रही। निगम अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤