Traffic Challan : मानेसर व आसपास के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, मानेसर के DCP Traffic कार्यालय में चालान भुगतान विंडो शुरू

सेक्टर-28 ट्रैफिक टावर जाने से मिली मुक्ति; ग्राउंड फ्लोर पर खुलने वाली इस सुविधा से मानेसर और आसपास के हजारों वाहन चालकों का बचेगा समय और पैसा

Traffic Challan/गुरुग्राम (मानेसर)
मानेसर और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटे चालान (Traffic Challan) का जुर्माना भरने के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करके गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित ट्रैफिक टावर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात (DCP Traffic) की पहल पर DCP मानेसर कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर ही नई Traffic Challan भुगतान विंडो शुरू कर दी गई है।

ट्रैफिक टावर जाने की झंझट खत्म : Traffic Challan

अब तक मानेसर, आईएमटी (IMT) और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने लंबित Traffic Challan का निपटान करने के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-28 स्थित ट्रैफिक टावर आना पड़ता था। इससे लोगों का पूरा दिन खराब होता था और आवागमन में भी अनावश्यक खर्च व परेशानी उठानी पड़ती थी। इस नई विंडो के खुलने से स्थानीय लोग अब सीधे डीसीपी मानेसर कार्यालय पहुंचकर मिनटों में अपने लंबित Traffic Challan का भुगतान कर सकेंगे।

पहले बढ़ाई थीं विंडो, अब स्थानीय स्तर पर विस्तार : Traffic Challan

यातायात पुलिस लगातार अपनी सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सुगम बनाने में जुटी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी डीसीपी यातायात ने आमजन को लंबी कतारों और अनावश्यक इंतजार से बचाने के लिए ट्रैफिक टावर में चल रही एकमात्र विंडो को बढ़ाकर 06 चालान भुगतान विंडो कर दिया था। अब उसी जनहितैषी कदम को आगे बढ़ाते हुए मानेसर क्षेत्र में ही यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, ताकि पुलिस की सेवाएं लोगों के घर के और करीब पहुंच सकें।

गुरुग्राम यातायात पुलिस की आमजन से अपील : Traffic Challan

इस नई सुविधा की शुरुआत के साथ ही गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही, यदि किसी वाहन पर कोई पुराना या लंबित चालान बकाया है, तो वे इस नई सुविधा का लाभ उठाते हुए समय रहते उसका Traffic Challan भुगतान सुनिश्चित करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नागरिकों की सुविधा के लिए ऐसे सुधारात्मक कदम जारी रहेंगे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤