अपराधी का पीछा कर रहे UP Police के जवान की गुरुग्राम में अचानक मौत

UP Police : गुरुग्राम में वीरवार को एक अपराधी का पीछा कर रही यूपी पुलिस के कॉन्सटेबल की अचानक मौत हो गई । कॉन्सटेबल की तबियत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी ।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को उत्तर-प्रदेश पुलिस की एक टीम एक अपराधी का पीछा कर रही थी और पीछा करते हुए जब गुरुग्राम से गुजर रही थी तो खेड़की दौला टोल प्लाजा के पुलिस टीम में सिपाही राहुल (उम्र 30 वर्ष), निवासी खेड़ा धौलपुर, इटावा, उत्तर-प्रदेश की अचानक तबियत खराब हो गई।

सिपाही राहुल को उपचार के लिए खेड़की दौला, गुरुग्राम क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तबियत में सुधार होने पर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हुई । इसी दौरान सिपाही राहुल अचानक बेहोश हो गए, जिन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल, सेक्टर-10, गुरुग्राम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिपाही राहुल की मृत्यु हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण हुई। मृतक सिपाही का नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤