Delhi Jaipur Highway पर ये फ्लाइओवर दिसंबर में खुलेगा, बिछने लगी सड़क, जाम से मिलेगा छुटकारा

Delhi Jaipur Highway : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जयपुर जाने वाली लेन पर बिटुमिनस सड़क बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इस हिस्से को दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह तक ट्रैफिक के लिए खोलने की उम्मीद है। वहीं, जयपुर से दिल्ली आने वाली लेन का काम भी अंतिम चरण में है और इसे 20 दिसंबर तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

NHAI के अनुसार, बिलासपुर चौक फ्लाईओवर की दिल्ली से जयपुर जाने वाली दिशा में सड़क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इसके पूरा होते ही इस कैरिजवे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। दूसरी तरफ जयपुर से दिल्ली आने वाले कैरिजवे पर भी काम लगभग पूरा होने वाला है।

ट्रैफिक जाम और डायवर्जन से जल्द मिलेगी राहत

फ्लाईओवर निर्माण के चलते बिलासपुर चौक पर वाहन चालकों और आसपास के स्थानीय निवासियों को लंबे समय से ट्रैफिक डायवर्जन और जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। NHAI ने निर्माण के दौरान हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के धैर्य, सहयोग और समझ के लिए आभार व्यक्त किया है।

प्राधिकरण का कहना है कि बाकी निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, लेकिन काम में गुणवत्ता और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NHAI (@nhai_official)

फ्लाईओवर शुरू होने से क्या होगा फायदा?

बिलासपुर चौक फ्लाईओवर पूरी तरह चालू होने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इस हिस्से में यातायात अधिक सुचारु होने की उम्मीद है। इससे चौक पर लगने वाले जाम में कमी आएगी, वाहन चालकों का सफर आसान होगा और आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤