Delhi Gurugram Expressway पर जाम खत्म करने के लिए बनाया जाएगा 10KM लंबा Elevated Flyover

Delhi Gurugram Expressway : दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम को खत्म करने के लिए NHAI ने गुरुग्राम में 10 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की है । गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से खेड़की दौला इलाके के रामपुरा चौक तक ये फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की जा रही है ।
एक्सप्रेसवे पर नॉन स्टॉप चलेंगे वाहन
फिलहाल दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हीरो होंडा चौक से मानेसर तक वाहनों की संख्या अधिक बढने की वजह से रोजाना जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है जिससे निजात पाने के लिए NHAI ने प्लान बनाया है कि हीरो होंडा चौक से रामपुरा चौक तक 10 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जाएगा ताकि दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बिना रोक टोक के वाहन चल सकें ।
मॉनसून में और गंभीर हो जाती है समस्या
केवल रोजाना ही नहीं बल्कि मॉनसून के दौरान दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर नरसिंहपुर के पास भारी जलभराव के बाद इस एक्सप्रेसवे पर सफर करना मुश्किल हो जाता है और इसकी वजह से राजीव चौक तक जाम पहुंच जाता है जिसकी वजह से गुरुग्राम के अंदरुनी रास्तों पर भी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।
रोज़ाना एक लाख वाहनों का होता है आवागमन
अभी दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के इस 10 किलोमीटर के हिस्से में रोज़ाना लगभग 1 लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है जिसकी वजह से दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है । साल 2007 में बना ये 6 लेन का एक्सप्रेसवे बढते वाहनों के दबाव के सामने छोड़ा पड़ने लगा है ।
इसीलिए GMDA के सीईओ ने NHAI के सामने प्रस्ताव रखा था कि इस रुट पर लगभग 10 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जाए ताकि इस रोड़ पर जाम को खत्म किया जा सके । द्वारका एक्सप्रेसवे बनने के बाद इस रुट पर गाड़ियों की संख्या कम हो गई थी लेकिन द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल शुरु होने के बाद फिर से दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की संख्या बढ गई क्योंकि द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का टोल 220 रुपए लगता है ।